फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की मौत

Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज, मोहनलालगंज और काकोरी में हुए सड़क हादसों में घायल तीन लोगों की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गोसाईंगंज के देव सिंह खेड़ा निवासी भगवानदेई (65) शुक्रवार रात में बेटे मुकेश के साथ बाइक से लोहिया अस्पताल से घर आ रही थीं। सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास बने स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और भगवानदेई गिर गईं। पीजीआई के एपेक्स ट्रामा टू में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मोहनलालगंज में कोड़रा रायपुर निवासी अनिल कुमार (43) मजदूरी करते थे। उनके भाई सुनील ने बताया कि शुक्रवार शाम को अनिल साइकिल से सिसेंडी बाजार जा रहे थे। इमलिया खेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई जख्मी हो गए थे। वहीं, प्रतापगढ़ के दलेसर गंज खंडवा में रहने वाले गुड्डू यादव (36) ट्रक चालक थे। कुछ दिन पहले वह ट्रक लेकर कहीं जा रहे थे। उनके भतीजे ज्ञानू यादव ने बताया कि शुक्रवार को काकोरी पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों के टक्कर की सूचना दी। लोहिया अस्पताल में शनिवार चाचा ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी ममता और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें