फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में किसानों ने खोला मोर्चा, बोले-राहुल गांधी शर्म करो, हमारी जमीन वापस करो

Wed, 13 Dec 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी स्थित गौरीगंज तहसील के किसान राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतर आए। कौहार गांव में बंद पड़ी सम्राट साइकिल फैक्ट्री की भूमि वापस लेने की मांग को लेकर कंपनी के गेट के सामने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने भूमि वापस नहीं होने पर दशा में बड़े प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन


गौरीगंज तहसील के कौहार गांव में यूपीएसआईडीसी से अधिग्रहीत व बंद पड़ी सम्राट साइकिल की भूमि वापस करने की मांग को लेकर किसान एक बार फिर प्रदर्शन पर उतर आए हैं। 

पिछले दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय के साथ किसानों के प्रदर्शन व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दखल के बाद एसडीएम कोर्ट से वाद का निर्णय होने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान मंगलवार को पुन: सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


किसानों ने बंद पड़ी सम्राट साइकिल फैक्ट्री गेट पर घंटों प्रदर्शन कर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 'राहुल गांधी शर्म करो, हमारी जमीन वापस करो' के नारे लगाए। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। 

ज्ञापन में किसानों ने निष्प्रयोज्य पड़ी किसानों की अधिग्रहीत भूमि उन्हें वापस करने की मांग की। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने की दशा में बड़े प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर किसान लल्लन पाठक व योगेश समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें