फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को मानो, नहीं तो होगा महासंग्राम

Sat, 28 Sep 2013 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक बेसिक शिक्षा परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने शैक्षिक योग्यता रखने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोन्नत करके शिक्षक बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधान भवन के सामने धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के संरक्षक रामराज दूबे ने कहा कि अगर परिषदीय विद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तत्काल नहीं कराया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

महासंघ के प्रांतीय महामंत्री जगदीश सिंह ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अध्यक्ष एजाज अहमद अंसारी ने कहा कि हमारी सात सूत्री मांग काफी लंबे अर्से से लंबित है लेकिन इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मुख्य मांगों में स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पद सृजित करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोन्नति देकर लिपिक बनाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बीटीसी में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें