लखनऊ के लोहिया अस्पताल में स्थाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। सोमवार को भी इस कारण मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि ओपीडी से डॉक्टर गायब रहे जिससे कई ऑपरेशन टल गए।
विज्ञापन
कर्मचारी सुबह आठ बजे से मूर्ति के पास प्रदर्शन करते रहे। जिससे अस्पताल में एक्स-रे, पैथोलॉजी, एमआरआई जांच का काम ठप रहा। लोग जांच के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
मामले पर निदेशक डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार अब तर्कसंगत नहीं है। शासन से उनकी वार्ता करवाई जा चुकी है। संविदाकर्मियों का पूरी तरह से संस्थान में समायोजन संभव नहीं है।