फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ हजरतगंज में प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए, कई हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
प्रदर्शन करते क्षत्रिय समाज के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राणा सांगा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से दिए गए बयान के खिलाफ शनिवार को भी क्षत्रिय संगठनों ने राजधानी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन रवाना किया। वहीं, समाज के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट भी रखा गया। बड़ी संख्या में अटल चौराहे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


करणी सेना के आह्वान पर भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह ने सर्वसमाज से प्रदर्शन करने की अपील की थी। इस कारण सुबह से ही हजरतगंज के अटल चौराहे को छावनी में बदल दिया गया था। दोपहर में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह सोनू कई लोगों के साथ अटल चौराहे पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उनके अलावा अमन त्रिपाठी, आकाश सिंह, क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, विपिन सिंह, अजय प्रताप सिंह सहित करीब 17 लोगों को हिरासत में लेकर बस से ईको गार्डन रवाना कर दिया।
हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। उन्होंने कहा कि राणा सांगा महान योद्धा थे। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सपा सांसद को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें