फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनरत दरोगा प्रसाद सरोज को मुलायम ने पुचकारा

Fri, 11 Oct 2013 01:35 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज सुरक्षित संसदीय सीट पर दरोगा प्रसाद सरोज का टिकट काटे जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्रावस्ती के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी यासर शाह की जगह राकेश यादव को टिकट देने की मांग की। पुलिस ने उन्हें पार्टी आफिस में नहीं घुसने दिया।

सपा ने लालगंज सीट पर दरोगा प्रसाद सरोज को प्रत्याशी बनाया था। बुधवार को उनका टिकट काटकर बेचई सरोज को उम्मीदवार बना दिया गया।

इसके विरोध में दरोगा के सैकड़ों समर्थक सवेरे सपा मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और दरोगा प्रसाद को फिर से प्रत्याशी बनाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ नेताओं ने साजिश कर दारोगा प्रसाद सरोज का टिकट कटवाया है। यह दरोगा ही नहीं पार्टी के खिलाफ भी साजिश है।

उनके समर्थक प्रमोद कुमार ने कहा कि दारोगा प्रसाद का व्यापक जनाधार है। वह पार्टी के निष्ठावान नेता है। जबकि बेचई सरोज जनाधार विहीन नेता है।

धरना-प्रदर्शन के समय दरोगा प्रसाद सरोज भी सपा मुख्यालय पहुंच गए। जिस समय सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, उस समय पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पिछड़े नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यालय आए।
विज्ञापन


बैठक के बाद उन्होंने दरोगा प्रसाद को बुलाकर बात की। उनके समक्ष पक्ष रखने के बाद दरोगा प्रसाद के कहने पर धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।

श्रावस्ती के कुछ कार्यकर्ताओं ने राकेश यादव को प्रत्याशी बनाने की मांग की। उनका कहना था कि कई दिन पहले राकेश को प्रत्याशी बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन बुधवार को यासर शाह के नाम को ऐलान हो गया। पार्टी नेतृत्व ने उनकी बात भी सुनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें