लखनऊ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में जहां पर निरीक्षण किया था, उसके आसपास 100 मीटर के दायरे में सफाई न किए जाने से नाराज लोगों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन बाल महिला सेवा संगठन दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष गुड़िया सिंह की अगुवाई में हुआ। इसमें लोगों ने आरोप लगाया कि मंत्री के निरीक्षण के बाद भी वार्ड में सफाई अभियान नहीं चलाया गया। वार्ड में 90 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आधे कर्मचारी ही काम करते हैं। प्रदर्शन में प्रियंका बाजपेई, राम विलास शर्मा, मोहम्मद नासिर, विशाल सिंह, गोपाल तिवारी, सूरज कश्यप व मोहम्मद यूनुस शामिल रहे।