लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास में फीस बढ़ोतरी ने मंगलवार को छात्रों का गुस्सा सड़क पर ला दिया। करीब 5,400 रुपये सालाना फीस सीधे बढ़ाकर 27,250 रुपये किए जाने के विरोध में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई फीस तत्काल वापस लेने की मांग की और कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों में एनएसयूआई के शिवम, वेदांत शुक्ला, दीपेंद्र सिंह राजपूत, यशपाल, रितेश, त्रिलोचन, आदित्य और आयुष आदि ने बताया कि छात्रावास की फीस पहले तकरीबन 5,400 रुपये निर्धारित थी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इसे बढ़ाकर सीधे 27,250 रुपये सालाना कर दिया गया। छात्रों के मुताबिक यह करीब पांच गुना बढ़ोतरी है। इससे कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ेंगी और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। फीस बढ़ाने से पहले उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।
मरम्मत का हवाला, फर्नीचर पर सवाल
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर डॉ. राकेश द्विवेदी और छात्र कल्याण परिषद की डीन अमिता कनौजिया ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। अमिता कनौजिया ने कहा कि छात्रावास कई वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हालत में था, जिसकी मरम्मत कराई गई है। फर्नीचर और बेड नए लगाए गए हैं। इस पर छात्रों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक फर्नीचर और बेड मिले ही नहीं हैं। प्रॉक्टर ने कहा कि जल्द ही फर्नीचर आने वाला है। इसके बाद छात्र फिर नारेबाजी करने लगे। बाद में छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी और बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रभात राज यादव, शुभम खरवार, आदित्य पाण्डेय, अक्षय प्रधान एवं अक्षत आदि मौजूद रहे।
सभी छात्रावासों की फीस बढ़ी
लविवि प्रशासन के अनुसार छात्रावासों का रेनोवेशन हुआ है और सभी छात्रावासों की फीस बढ़ाई गई है। प्रो. रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास की फीस 27,250 रुपये सालाना, जबकि लावण्या और गंगा हॉल की फीस 30,325 रुपये रखी गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि काफी वर्षों से हॉस्टल की फीस नहीं बढ़ाई गई थी, जिसे अब बढ़ाया गया है।
- प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
लखनऊ विवि के वीसी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करते छात्र। -अमर उजाला