फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में फीस वृद्धि पर प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लविवि में फीस वृद्धि पर प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ सोमवार को समाजवादी छात्र सभा ने विरोध प्रदर्शन किया। गेट नंबर एक स्थित डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर करीब चार घंटे धरना देने के बाद कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

संगठन ने आरोप लगाया कि सत्र 2026-27 में बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीए एलएलबी, एमएससी बायोटेक और एमएससी बायोकेम सहित कई पाठ्यक्रमों की सेल्फ फाइनेंस फीस में भारी बढ़ोतरी की गई है। इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि यह फैसला आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के भविष्य पर असर डालेगा। छात्रों ने मांग की कि 2025-26 की फीस संरचना ही लागू की जाए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे व अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस ली जाए।
प्रदर्शन में अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, रजत अग्रहरि, शिवपूजन पांडे, सतीश गुप्ता, हर्षित द्विवेदी, अजितेंद्र आजाद, जतिन यादव सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने कहा कि छह दिन में मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें