फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैक पेपर परीक्षा कराने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के गेट पर बैक पेपर परीक्षा कराने की मांग पर प्रदर्शन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के गेट पर शुक्रवार को नर्सिंग स्टूडेंट ने बैक पेपर कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन की वजह से करीब आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा। स्टूडेंट अधिकारियों से मिलने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अटल यूनिवर्सिटी के गेट पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदेश भर से नर्सिंग छात्र-छात्राएं पहुंचे। उनका कहना था कि उनके लिए विशेष बैक पेपर कराना चाहिए। किसी एक पेपर में फेल होने की वजह से उनका साल बर्बाद हो रहा है। उन्हें भीतर जाने नहीं दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि चार साल के कोर्स में आठ समेस्टर होते हैं। बहुत से छात्र अलग-अलग समेस्टर में एक से दो पेपर में फेल हैं। अब सातवें यानी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने से रोका जा रहा है। इसलिए अगर बैक पेपर हो जाए तो उनको अगले सेमेस्टर में जाने का माैका मिल जाएगा। वहीं अधिकारी मुख्य परीक्षा तक का इंतजार करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में साल बर्बाद होने का खतरा है। प्रदर्शन के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनहें समझाया और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आकर उनकी बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें