लखनऊ। इंदिरानगर की भूतनाथ मार्केट में पार्किंग गेट के पास लगी दुकानों को हटाने की नगर निगम की सूचना पर पटरी दुकानदार भड़क गए। हाथों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और झाड़ू लेकर दुकानदारों ने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संगीता प्रजापति, गीता, गोलू, राहुल, सुरेंद्र, अरविंद, मोनू राठौर, विशाल और अमित ने बताया कि गेट पर दो दुकानें लगाने की अनुमति मिली थी। एक दुकान अतिरिक्त लगने पर नगर निगम सभी दुकानें हटाने की बात कह रहा है। दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस और दीपावली के दो दिन के कारोबार पर कार्रवाई से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
भूतनाथ मार्केट में धरना प्रदर्शन करते पटरी दुकानदार।
भूतनाथ मार्केट में धरना प्रदर्शन करते पटरी दुकानदार।