फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद में स्मार्ट मीटर का विरोध, विभाग की टीम लौटी

विज्ञापन
विरोध जताते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद की जूते वाली गली में बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का व्यापारियों ने विरोध कर दिया। कहा जब पुराने मीटर सही चल रहे हैं तो नए मीटर लगाकर व्यापारियों का शोषण क्यों किया जा रहा है। वहीं विरोध को देखते हुए बिजली विभाग की टीम लौट गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष व स्थानीय इकाई के वरिष्ठ महामंत्री अमित दीक्षित की अगुवाई में व्यापारियों ने विरोध करते हुए कहा कि पता चला है कि स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से चलते हैं। विभाग की मंशा योजनाबद्ध तरीके से आगे चलकर स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में तब्दील करने की है। ऐसे में व्यापारियों को विभाग की यह जबरदस्ती कतई स्वीकार नहीं है। व्यापारियों ने अधिकारियों की मनमानी की सूचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को दी।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने फोन से अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद टीम लौट गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाना व बिना व्यापारियों की स्वीकृति के स्मार्ट मीटर को प्री पेड मीटर में बदलना अन्याय है। संगठन इसका विरोध करेगा। मौके पर स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, महामंत्री मोहम्मद नूर ,उपाध्यक्ष मोहम्मद गयास, चेयरमैन मोहम्मद आमिर, नितिन अग्रवाल ,कासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें