अयोध्या। एआईआरएफएनआरएमयू के महामंत्री का. शिवगोपाल मिश्र के आह्वान पर फैजाबाद परिक्षेत्र कटेहरी से रसौली तक के रेल कर्मचारियों ने तीसरे दिन बुधवार को भी को काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए सरकार द्वारा निजीकरण के सौ दिन के एक्शन प्लान का विरोध किया। लंच के समय फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन पर जनसभा का भी आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे का. अंजुम मुख्तार खान व मंडल उपाध्यक्ष का. राजाराम ने सरकार के जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने कर्मचारियों से 6 जुलाई तक चलने वाले विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कर्मचारी नेता एपी मौर्य, एसआरआर रिजवी, एमएन मिश्रा, इंद्रावती, सविता कनौजिया, सुनीता गुप्ता व विनोद यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।