फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जमीन कब्जे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए आरोप

Sun, 21 May 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : pti
विज्ञापन
अमेठी के जायस स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की भूमि पर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को जायस के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


किसानों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की व एडीएम को ज्ञापन देकर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का कब्जा हटवाने को मांग की। किसानों ने कहा कि भूमि पर विद्यालय स्थापित कराया जाए।

तिलोई विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम बहादुर दाखिली, जायस में स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर पर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के कब्जे का मामला शनिवार को एक बार फिर गर्म हुआ।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे करीब 100 ग्रामीण शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला पर एकत्र हुए। वहां से ग्रामीण जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में मौजूद एडीएम एसएन यादव को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अवैध कब्जे का लगाया आरोप

प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
ज्ञापन में आरोप लगाया कि वर्ष 1982 में किसानों की चार बीघा दो विस्वा भूमि इंटर कॉलेज के लिए सुरक्षित की गई थी। अभिलेखों में गड़बड़ी कर कॉलेज के बजाय वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर अंकित करवाकर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया।

यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस दलगत गतिविधियां संचालित करती है। इन लोगों ने डीएम योगेश कुमार से राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किए गए अवैध कब्जे को अविलंब हटवाने तथा वहां पर इंटर कॉलेज की स्थापना करवाने की मांग की है।

बताते चलें कि बीते दिनों केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम तिलोई को मामले की जांच सौंपी थी। एसडीएम की ओर से राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को नोटिस जारी किया गया है। प्रदर्शन में अनिल कुमार जैन, गया प्रसाद, अशोक कुमार मौर्य, महेश सोनकर सहित करीब सौ किसान शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें