फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर संस के अफसरों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर संस के ठगों की गिरफ्तारी को लेकर सिग्नेचर बिल्डिंग के सामने प्रदर्शन
विज्ञापन

ईएमआई पर प्लॉट का झांसा देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक ठगने वाली आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए पीड़ितों ने बुधवार दोपहर सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित डीजीपी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
नारे लिखी तख्तियां लेकर आए पीड़ितों ने आरोपियों के न पकड़े जाने पर अपनी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की खबर लगते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और पीड़ितों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

आर संस कंपनी की ठगी के शिकार 150 से अधिक लोग दोपहर करीब 12 बजे भूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष रीतेश गुप्ता के नेतृत्व में सिग्नेचर बिल्डिंग पहुंचे थे।
रीतेश ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सभी पीड़ितों ने पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया था।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को फोन कर वहां से हटने के लिए कहा। हालांकि, पीड़ितों ने इनकार कर दिया।
कुछ देर में ही गोसाईंगंज और गोमतीनगर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रीतेश का कहना था कि आर संस ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्लॉट का झांसा देकर हजारों लोगों से 500 करोड़ से अधिक रुपये ठगे हैं, लेकिन पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

किसी तरह कंपनी संचालक आशीष कुमार श्रीवास्तव का सुराग लगाकर पीड़ितों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंपा।
ठगी के आरोपी कंपनी के अन्य अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, तबस्सुम, तरन्नुम, तरुण सिन्हा समेत अन्य लोग खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से भी शिकायत की है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाकर हटवाया।
इंस्पेक्टर का कहना है कि ठगी के अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द सभी आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें