फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब ठेका खुलने का विरोध, कुछ ही देर में कराया गया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में रस्तोगी धर्मशाला के नीचे और किलकारी शिशु बाल चिकित्सालय के सामने नई शराब की दुकान खोली गई। स्थानीय लोगों ने दुकान खोले जाने का विरोध किया। सराफ आदेश कुमार जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सभी महिला संगठन व सराफा बाजार के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए, मगर काफी समझाने के बाद भी कोई नहीं माना। कुछ ही देर बाद विधायक नीरज बोरा भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी डीएम से बात हो गई कि कोई भी नई दुकान नहीं खोली जाएगी। उन्होंने आदेश जैन को लस्सी पिलाकर अनशन खत्म कराया। चंद मिनट बाद दुकान बंद कर दी गई। धरने में पार्षद अनुराग मिश्रा, विनोद महेश्वरी, दीपू खत्री, अनूप मिश्रा, शालू टंडन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

काली माता मंदिर के पास खुलने वाला ठेका भी हटेगा



सआदतगंज के लकड़मंडी इलाके में काली माता मंदिर के पास शराब का ठेका आवंटित किया गया था। पड़ोस में मंदिर के अलावा एक निजी स्कूल भी है। ठेके के विरोध में भारतीय मजदूर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय लोग एक अप्रैल से प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को आबकारी की टीम मौके पर पहुंची। अजय गुप्ता ने बताया कि टीम ने ठेका हटाने का आश्वासन दिया है। इसलिए उन्होंने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें