फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेलीबाग में अवैध मीट दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र के गांधीनगर और वृंदावन योजना सेक्टर-5 व 6 के निवासियों ने बुधवार शाम अवैध मीट, चिकन और मछली की दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शनि मंदिर से वृंदावन योजना जाने वाले फोरलेन मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगाने के साथ ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने बताया कि कॉलोनी के मोड़ पर अवैध मीट बाजार बन गया है। दुकानों के बाहर पशु-पक्षियों का वध करने से गंदगी और बदबू फैलती है। शाम को शराब पीने वालों के जमावड़े से महिलाओं व बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चन यादव, सुशीला मिश्रा, लक्ष्मी पाल और अन्य ने कहा कि अधिकांश दुकानें बिना वैध अनुमति के चल रही हैं। एक मछली की दुकान पर धार्मिक ध्वज लगाने पर भी आपत्ति जताई गई। तेलीबाग चौकी प्रभारी अंकित ठकरान ने कार्रवाई का भरोसा दिया। निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें