फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल

Thu, 30 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
माल। गुमसेना की साप्ताहिक बाजार सामान खरीदने गए रनीपारा निवासी दो सगे भाई अजीत (22) और विजय बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। परिजन अजीत को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल विजय की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

दोनों के पिता कल्लू ने बताया कि दोनों बेटे किसानी करते हैं। सड़क पर लगने वाली बाजार में दोनों खरीदारी कर रहे थे। इस बीच शाम लगभग 6:15 बजे सफेद रंग की तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। अजीत के परिवार में पत्नी अंजलि और तीन माह की बेटी हैं। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी और चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें