फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पठान को लेकर छावनी में तब्दील हुए सिनेमा हॉल, हिंदूवादी संगठनों की धमकी के बावजूद फिल्म देखने पहुंचे लोग

Wed, 25 Jan 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सिनेमा मालिकों को चेतावनी दी है, जिसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में सिनेमा हॉल छावनी में बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीतापुर के एक सिनेमा हॉल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान की रिलीज को लेकर मचे हंगामे के कारण यूपी के कई जिलों के सिनेमा हॉल छावनी में तब्दील कर दिए गए हैं। फिल्म बुधवार को देश भर में रिलीज हो गई है। सिनेमा हॉल के बाहर पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड के लोग भी मौजूद हैं। सिनेमा प्रेमी विरोध के बावजूद फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सीतापुर जिले में सिनेमा हाल में पठान फिल्म न चलाए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठन ने चेतावनी दी थी। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ता सिनेमा हाल पहुंचे और स्टाफ से बातचीत की कि वह फिल्म न चलाएं। काफी समय से पठान फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित एससीएम सिनेमा हाल पहुंचे हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, पूर्व मंत्री व उनके बेटे सहित तीन पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में पांच मंजिला इमारत ढही, सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत, बचाव कार्य जारी




नारेबाजी की सूचना पाकर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा के मैनेजर को सख्त लहजे में समझाया कि धार्मिक आस्था को आहत करने वाली फिल्मों का न चलाएं अन्यथा की दशा में उनके खिलाफ धरना प्रर्दशन भी किया जाएगा। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि संगठन कार्यकर्ताओं और मैनेजर के बीच वार्ता हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें