दुबग्गा। पारा के काकोरी सलेमपुर पतौरा में ग्राम समाज की करीब नौ बिस्वा जमीन पर कब्जे के विरोध में सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने काकोरी मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया। बबली गौतम की अगुवाई में ग्रामीणों ने राजस्वकर्मियों पर प्रॉपर्टी डीलर से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
उनका आरोप है कि रातोंरात बाउंड्री बनाकर कब्जे का प्रयास किया गया, जिसे विरोध के बाद पुलिस ने रुकवा दिया। एसडीएम सदर मनोज सिंह ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।