बिजली दरों में वृद्धि को लेकर मची हायतौबा बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मूल्य वृद्धि मामले की जांच अपीलीय अथॉरिटी से की।
प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल के कार्यकाल की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन भेजा है।
उपभोक्ता परिषद ने चेतावनी दी है कि जल्द ही मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी शिकायत करेगा।
राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि विद्युत नियामक आयोग ने सरकार व पावर कार्पोरेशन के दबाव में जिस तरीके से भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में बिजली दरों में इजाफा है उससे प्रदेश के उपभोक्ताओं में रोष है।
राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आपत्तियां निस्तारण किए बिना नियामक आयोग ने जिस तरह से पावर कार्पोरेशन के दबाव में बिजली दरों में वृद्धि की है उसकी अपीलीय अथॉरिटी से जांच कराने की मांग की है।