फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नबी की विलादत कल, पूर्व संध्या पर आज रोशन होगी राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ल. की यौम-ए-पैदाइश (बारावफात) शुक्रवार को अकीदत से मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की रात कई जगह ईद मीलादउन्नबी के जलसों में अल्लाह के नबी सल. को दुरूद व सलाम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क में मरकजी मीलादउन्नबी कमेटी की ओर से जश्न ए ईद मीलादउन्नबी व मुशायरा नाअत का आयोजन होगा। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में मुस्लिम यूथ कंवेंशन की ओर से आयोजन होगा। मरकजी मीलाद कमेटी की ओर से चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में कार्यक्रम होगा। टीले वाली मस्जिद परिसर में ईद मीलादउन्नबी का जलसा होगा।
रहम करने वालों पर होती हैं अल्लाह की रहमत

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से ऐशबाग ईदगाह स्थित दारुल उलूम फरंगी महल में सीरतउन्नबी, सीरते सहाबा व ताहफ्फजे शरीयत के जलसे को मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खिताब किया। कहा कि अल्लाह के रसूल सल्ल. ने फरमाया है कि रहम करने वालों पर रहमान की रहमत होती है। जमीअतुल हुफ्फाज कमेटी की ओर से अकबरी गेट स्थित एक मीनारा मस्जिद में नबी-ए-आखिरुज्जमा के जलसे को कारी मोहम्मद सिददीक ने खिताब किया। जुलूस-ए-मदहे सहाबा में सबसे आगे चलेगी अंजुमन कयामुस्सलात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



लखनऊ। जुलूस-ए-मदहे सहाबा में सबसे आगे अंजुमन कयामुस्सलात चलेगी। अंजुमन फिरदौस-ए-सहाबा तराना-ए-परचम पढ़ेगी। इसका फैसला बुधवार को लॉटरी में लिया गया। जुलूस शुक्रवार सुबह नौ बजे झंडे वाला पार्क अमीनाबाद से निकाला जाएगा। इसमें 150 से ज्यादा अंजुमन अपने झंडे और बैनरों के साथ शामिल होंगी। जुलूस ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर संपन्न होगा।



जुलूस में दूसरे नंबर पर गढ़ी कनौरा की अंजुमन सईदिया रहेगी। मजलिस के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल अजीम फारूकी और महासचिव मौलाना अब्दुल बारी फारूकी ने जुलूस में झंडे लपेटकर शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाएं आहत करने वाले नारों से परहेज करें। जुलूस-ए-मोहम्मदी शुक्रवार को दरगाह शाहमीना शाह से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें