फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव की पत्नी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की पत्नी पूर्व चेयरमैन सीमा यादव की लखनऊ के शारदा नगर स्थित न्यू साउथ सिटी में 1.10 करोड़ रुपये की जमीन प्रशासन ने कुर्क कर बोर्ड लगा दिया है। इससे पहले प्रतापगढ़ में गुलशन की 2.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन

गुलशन पर अपहरण, हत्या का प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरार चल रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत गुलशन की 7.15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश डीएम शिव सहाय अवस्थी दे चुके हैं। जैसे-जैसे संपत्ति चिह्नित हो रही है, कुर्की की जा रही है। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को गैंगस्टर की धारा 14(1) के तहत गुलशन की पत्नी सीमा देवी के नाम से बनाई गई 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। गुलशन यादव ने बगावत कर वर्ष 2024 में कुंडा से सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें