फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपटी डीलर दिलीप सिंह बाफिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर पुलिस ने सोमवार को प्रॉपटी डीलर दिलीप सिंह बाफिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को उस पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

उसके खिलाफ विकासनगर, चिनहट, गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी, मारपीट, एससी-एसटी व धमकाने के कुल 17 मुकदमे हैं।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक इंदिरानगर के शक्तिनगर इलाका निवासी दिलीप सिंह बाफिला अभी गोमतीनगर विस्तार में रह रहा था।
उसने कई जमीनों को अवैध तरीके से बेचा है और एलडीए की जमीनों पर कब्जा कर रखा है। बाफिला के खिलाफ सुरेश चंद्र वर्मा ने रुपये लेने के बाद भी जमीन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

यह भी कहा था कि जालसाज ने जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन दूसरे को बेच दी और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, जन कल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बाफिला ने एलडीए की जमीनों व रास्तों पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। इन्हें बेचकर वह करोड़ों रुपये की कमाई कर चुका है।
विज्ञापन

भू-माफिया की सूची में दर्ज होगा नाम
दिलीप सिंह बाफिला का नाम जल्द भू-माफिया की सूची में दर्ज होगा। एलडीए वीसी व डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बाफिला ने हिमालयन व बहुजन निर्बल वर्ग सहकारी गृह निर्माण समिति बनाकर लोगों को प्राधिकरण की ओर से अधिगृहीत जमीन पर प्लॉट बेचने का खेल किया। कोर्ट के निर्देश पर बाफिला को गोमती नगर विस्तार में 22 बीघा जमीन दी गई, लेकिन नामांतरण की प्रक्रिया अभी तक अधूरी है। बीते दिनों इसी मामले में बाफिला एलडीए में सरकारी पत्रावलियां देखते पाया गया था। इसके बाद ही डीएम के निर्देश पर बाफिला के खिलाफ केस कराया गया। आवासीय जमीन का कॉमर्शियल इस्तेमाल करने पर बाफिला की संपत्ति सील हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें