फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला व उसके रिश्तेदार को गोली मारने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला व उसके रिश्तेदार को गोली मारने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में चांद बीबी व उनके रिश्तेदार अतीक को गोली मारने वाले सआदतगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर युसूफ उर्फ भैय्यू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद की है। चांद बीबी ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपी युसूफ को कुड़ियाघाट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से ठाकुरगंज में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने कुछ समय पहले पत्नी व उसके मित्र पर भी जानलेवा हमला किया था।
बता दें कि मुर्गखाना निवासी चांद बीबी की जान-पहचान युसूफ से थी। कुछ वक्त से चांद बीबी ने युसूफ से बातचीत बंद कर दी थी। इस बीच उनका रिश्तेदार सीतापुर के मोहम्मदपुर निवासी अतीक उनके घर आकर रहने लगा था। इससे युसूफ नाराज था। उसे लग रहा था कि अतीक की वजह से चांद बीबी उससे बात नहीं कर रही हैं। इसी वजह से शनिवार देर रात चांद बीबी को गोली मार दी थी। मदद के लिए पहुंचे अतीक पर भी फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें