फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर का साथियों के साथ चौकी पर धावा, दरोगा पर किया हमला, लहराए असलहे

Thu, 18 Apr 2019 12:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों के साथ चौकी के अंदर दरोगा पर हमला कर दिया। उपनिरीक्षक ने भाग रहे आरोपियों में से एक को दबोच लिया, लेकिन साथी उसे छुड़ा कर फरार हो गए। आरोप है कि दबंगों ने असलहा भी लहराया है। पुलिस दरोगा की तहरीर पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पुलिस साढ़े तीन घंटे तक घटना को छिपाए रही। कृष्णानगर थाने में उपनिरीक्षक अरविंद बाबू की तैनाती फीनिक्स मॉल चौकी में है। बुधवार शाम पांच बजे वह चौकी के अंदर बैठे थे। इस दौरान बड़गवां निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्रीराम यादव आधा दर्जन लोगों के साथ चौकी के अंदर पहुंचा।

उसकी किसी बात पर अरविंद बाबू से कहासुनी होने लगी। इसी बीच आक्रोशित श्रीराम और उसके साथियों ने दरोगा पर हमला बोल उनसे हाथापाई की। वहां रखे कागजात फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी भागने लगे तो अरविंद पकड़ने के लिए भागे। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ भी लिया, लेकिन आरोपियों ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। स्थानीय लोगाें के मुताबिक आरोपियों ने चौकी के सामने असलहे भी लहराए।
विज्ञापन

सिपाहियों को झांसा देकर हड़पे थे तीन लाख रुपये

डेमो
जांच से नाराज होकर किया हमला
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर श्रीराम यादव ने कुछ लोगाें से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं। पीड़ित थाने पर तहरीर लेकर पहुंचे थे। एक मामले की जांच उपनिरीक्षक अरविंद बाबू कर रहे थे। उसकी पड़ताल को वह प्रॉपर्टी डीलर केघर गये थे। इससे नाराज होकर वह साथियों संग चौकी पहुंचा और हमला कर दिया।  

पुलिस के मुताबिक श्रीराम यादव का स्काई हिल्टन होटल में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। बलरामपुर में तैनात दो सिपाही विवेक शर्मा और राघवेंद्र यादव ने प्लॉट बुक कराए थे। इसके बदले तीन लाख रुपये दिए थे। फिर भी श्रीराम जमीन नहीं दे रहा था। 14 अप्रैल को सिपाहियों ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी, जिस पर दरोगा अरविंद बाबू जांच कर रहे थे।

पहले चाय मंगवाई, फिर किया हमला
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर ने चौकी के अंदर पहुंचने के कुछ देर बाद सभी के लिए चाय मंगवाई। इसके बाद बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर उसकी दरोगा से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने दरोगा को चौकी के अंदर पीटना शुरू किया।

दरोगा जान बचाकर चौकी के बाहर आए। इसी बीच आरोपी भी बाहर आ गए। आरोपी गालियां और धमकी देते हुए भागने लगे तो दरोगा ने उनका पीछा किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने मॉल से लेकर आसपस की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

दिखाने को लगा है चौकी में सीसीटीवी कैमरा

डेमो
पहले तो करते रहे वारदात से इनकार
दरोगा पर हमला शाम पांच बजे हुआ। हालांकि, रात नौ बजे तक इसकी भनक किसी को नहीं लगी। स्थानीय लोगों के  बीच चर्चा सुनकर कुछ मीडियाकर्मी सक्रिय हुए तो प्रभारी निरीक्षक व दरोगा ने वारदात से इनकार कर दिया। रात को जब इसकी जानकारी एसएसपी कलानिधि नैथानी को लगी तो प्रभारी निरीक्षक हरकत में आए। उन्होंने रात करीब 11 बजे पीड़ित दरोगा से तहरीर लेकर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर श्रीराम यादव व आधा दर्जन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस चौकी पर किसी भी अप्रिय वारदात रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बुधवार की घटना को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की तो पता चला कि चौकी पर कैमरा तो लगा है, लेकिन उसका डीवीआर नहीं है। ऐसे में रिकार्डिंग नहीं देखी जा सकती है। इसके बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों की तरफ रुख किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें