फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रुपयों के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग का आरोप

Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवा के सरसावा गांव में परचून दुकानदार ने अपने प्रॉपर्टी डीलर चचेरे भाई पर फायरिंग का आरोप लगाया है। यह घटना बकाया रुपये मांगने को लेकर हुई।
विज्ञापन

दुकानदार अमरीश के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने चचेरे भाई से बकाया रुपये लेने गए थे। आरोप है कि चचेरे भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसने असलहे से उनपर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह बच गए। जान बचने पर आरोपी ने उन्हें और बीच-बचाव करने आई उनकी मां को पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर राधेश्याम मौर्य ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ क गई पर फायरिंग की बात स्पष्ट नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें