फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायतों में अपर मुख्य अधिकारी पद पर प्रोन्नति 5 वर्ष की सेवा के बाद

Tue, 11 Aug 2020 03:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला पंचायतों में अपर मुख्य अधिकारी पद पर पदोन्नति अब 5 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद चयन समिति की ओर से ज्येष्ठता के आधार पर की जाएगी। जिला पंचायतों में केंद्रीय संक्राम्य संवर्ग में नियुक्त होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि अब एक के बजाय दो साल होगी। इसके लिए नियमावली में संशोधन को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायतों में प्रचलित नियमों के अनुसार केंद्रीय संक्राम्य संवर्ग में नियुक्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को एक साल की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पर रखे जाने का प्रावधान है। इसके अलावा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए कोई अर्हकारी सेवा तय नहीं है।

इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य संवर्ग) नियमावली 1966 के नियम 22 तथा उत्तर प्रदेश जिला परिषद (अपर मुख्य अधिकारी का केंद्रीय संक्राम्य संवर्ग) नियमावली 1993 के नियम-8 में संशोधन के प्रस्ताव को सहमति दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें