फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति: सात महीने से अटका है मामला, शिक्षकों ने डाला लखनऊ में डेरा

Mon, 28 Aug 2023 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

तबादला पाए शिक्षकों का स्कूल आवंटन ही नहीं हुआ। इससे अन्य प्रक्रिया भी बाधित है। उन्होंने दस साल में शुरू हुई प्रमोशन प्रक्रिया अधर में लटकने से शिक्षक अवसादग्रस्त हैं।
विज्ञापन
पदोन्नति के अलावा 69000 शिक्षकों का मामला भी लगातार सुर्खियों में है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक के विद्यालयों के शिक्षकों से जुड़ी एक भी प्रक्रिया नए सत्र में पूरी नहीं होती दिख रही है। विभाग की ओर से फरवरी 2023 से शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लगभग सात माह होने को हैं और अभी तक यह पूरी नहीं हो सकी। इससे नाराज शिक्षकों ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद से मिलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिले शिक्षकों ने बताया कि किस तरह से एक के बाद उनकी तबादला, परस्पर तबादला व पदोन्नति प्रक्रिया फंसी हुई है। उप मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से इस संबंध में बातकर जल्द एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादला प्रक्रिया व पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद शिक्षक बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। इसी क्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद से मिले शिक्षकों ने कहा की एक से दूसरे जिले के तबादले के बाद परस्पर तबादला पूरा होना था। किंतु आज तक तबादला पाए शिक्षकों का स्कूल आवंटन ही नहीं हुआ। इससे अन्य प्रक्रिया भी बाधित है। उन्होंने दस साल में शुरू हुई प्रमोशन प्रक्रिया अधर में लटकने से शिक्षक अवसादग्रस्त हैं।
विज्ञापन


महानिदेशक ने शिक्षकों के विद्यालय आवंटन के बाद पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री व महानिदेशक से मिलने वालों में शिक्षक निर्भय सिंह, प्रमोद पांडेय, भूपेंद्र राय, अमिताभ मिश्रा, सदानंद मिश्रा, प्रभाकर त्रिपाठी, रोहित शुक्ला, गणेश दीक्षित, जितेंद्र पाल, ऋतेश मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि शिक्षक शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें