फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक माह में 15 हजार कांस्टेबलों को प्रमोशन’

Thu, 28 Nov 2013 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘तालाब में गंदी मछली होती ही हैं। पुलिस के तालाब में भी हैं। प्रदेश में अभियान चलाकर ऐसी गंदी मछलियों को बाहर निकाला जाएगा। साथ ही एक महीने के भीतर 15 हजार कांस्टेबलों को प्रमोशन मिल जाएगा।’
विज्ञापन


यह बात गुरुवार को एडीजी (लॉ एंड आर्डर) मुकुल गोयल ने कही।

वह अधिकारियों की टीम के साथ यहां अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का जायजा लेने आए थे। उनके साथ एडीजी/आईजी (लॉ एंड आर्डर) राजकुमार विश्वकर्मा भी थे।
 
एडीजी गोयल ने कबीना मंत्री शिवपाल यादव के बयान कि पुलिस में भ्रष्टाचार थम नहीं रहा है, पर कहा कि गंदी मछली हर तालाब में होती हैं।

पढ़ें-खुशखबरी: 12 हजार सिपाही बनेंगे दीवान

पुलिस में भी कुछ गंदी मछलियां हैं, जिनकी वजह से पूरा विभाग बदनाम हो रहा है। इन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी ने कंट्रोल रूम देखने के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार का सभी जिलों में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाने का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

प्रथम चरण में लखनऊ, इलाहाबाद और गाजियाबाद में भी अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। कानपुर में इस कंट्रोल रूम ने काम करना शुरू भी कर दिया।

अभी मैन पॉवर और वाहनों की कमी और कुछ तकनीकी खामियां हैं जिन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा।

इस अत्याधुनिक कंट्रोल रूम और 100 नंबर की गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मियों को एसएसपी यशस्वी यादव ने अपने स्तर से प्रशिक्षण दिलाया है।

अब मुख्यालय की टेक्निकल टीम से इन्हें प्रशिक्षित कराया जाएगा। ताकि पुलिसकर्मी बेहतर काम कर सकें।

उन्होंने कहा कि नकली नोटों के चलन को रोकने के लिए प्रदेश भर के पुलिस अफसरों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने माना कि नेपाल के रास्ते से नकली नोटों की खेप आ रही है।

एक सवाल के जवाब में एडीजी ने कहा कि प्रदेश में अनाधिकृत रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को ही नहीं, सभी विदेशी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें