फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से दरोगा बनने के लिए लगानी होगी दौड़!

Fri, 25 Jul 2014 02:31 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस के रिक्त चल रहे उप निरीक्षकों के 475 पदों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देकर भरा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जानी है।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता परीक्षा लखनऊ स्थित पीएसी की 32वीं वाहिनी में एक व दो अगस्त को आयोजित की जाएगी।

शारीरिक दक्षता के लिए शर्तें

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पीएसी मुख्यालय के माध्यम से सभी विभागाध्यक्षों को भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने विभागाध्यक्ष से अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।

बताया गया कि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में 30 मिनट में 3.2 किलोमीटर की दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

परीक्षा सुबह छह बजे से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे ही परीक्षण स्थल पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष की मंजूरी जरूरी

अधिकारियों ने कहा है कि प्रवेश पत्र हासिल करने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान पर अपना फोटो चस्पा करना होगा और उसे साफ लेख में भर कर अपने हस्ताक्षर करने होंगे।

इसके बाद प्रवेश पत्र को विभागाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत कर उनसे इस पर प्रति हस्ताक्षर कराना होगा।

अभ्यर्थियों को मूल प्रवेश पत्र परीक्षण केंद्र पर जमा करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें