लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्मदिवस तक विभिन्न आयोजन करेगी। इसको लेकर शुक्रवार महानगर इकाई की विशेष तैयारी बैठक भी हुई।
आनंद द्विवेदी ने बताया कि 28 जून को सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी दिन सभी बूथों पर पौधरोपण भी किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक गोष्ठी का आयोजन होगा। यह गोष्ठी दो जुलाई को सहकारिता भवन में एक सम्मेलन के रूप में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ में छात्रों के बीच भी एक सम्मेलन आयोजित होगा। छह जुलाई को सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दिन उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा।