फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्विक और अन्या ने एकल खिताब कब्जाया

विज्ञापन
उन्नाद टेनिस अकादमी में विजेता ट्रॉफी के साथ आइटा अंडर-12 टैलेंट सीरीज के खिलाड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। अस्विक श्रीवास्तव और अन्या ने अंडर-12 आइटा टैलेंट सीरीज में क्रमश: बालक और बालिका एकल के खिताब अपने नाम किए। दोनों ही फाइनल मुकाबले उलटफेर वाले रहे, जिसमें अस्विक और अन्या ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अप्रत्याशित जीत दर्ज की। बालक वर्ग के फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त अस्विक ने शीर्ष वरीय मो. हमदान को 6-0, 5-7, 10-6 से हराया। बालिका वर्ग के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अन्या ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अन्वेशा सिंह को 6-1, 6-7(4), 10-8 से पराजित किया।
विज्ञापन

अलीगंज स्थित उन्नाद टेनिस अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालक और बालिका एकल के फाइनल खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल में अस्विक का सामना शीर्ष वरीय हमदान से हुआ। अस्विक ने मुकाबले का पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में हमदान ने वापसी की और 7-5 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मुकाबले का फैसला टाईब्रेक में आया, जहां अस्विक ने 10-6 से जीत दर्ज करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अन्या की भिड़ंत शीर्ष वरीय अन्वेशा सिंह से हुई। यह मुकाबला भी बेहद कड़ा रहा। पहला सेट अन्या ने 6-1 से जीता। दूसरे सेट में अन्वेशा ने वापसी की और सेट 6-7 से अपने नाम किया। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। यहां अन्या ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक जमाते हुए 10-8 की जीत के साथ खिताब अपनी झोली में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें