फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में 30 जुलाई के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपो
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का शुभारंभ गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यशाला

टैगोर लाइब्रेरी की ओर से प्रकाशन में एथिक्स विषय पर कार्यशाला लविवि के एपी सेन आडिटोरियम में सुबह 11 बजे।

जयंती विशेष

उप्र हिंदी संस्थान की ओर से मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर स्मृति समारोह हजरतगंज स्थित हिंदी भवन के प्रेमचंद सभागार में सुबह 11 बजे।

प्रगतिशील लेखक संघ के जरिये मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सुनो कहानी व परिचर्चा कैफी आजमी एकेडमी निशातगंज शाम 4 बजे।

अभिव्यक्ति कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर गोष्ठी कबीर शांति मिशन स्मृति उपवन विपुल खंड गोमतीनगर में शाम 4:30 बजे।

पीपुल्स यूनिटी फोरम की ओर से मुंशी प्रेमचंद एक नई संस्कृति के योद्धा पर परिचर्चा सीबी सिंह स्मृति सभागार काफी हाउस के ऊपर हजरतगंज में शाम 5 बजे।

हरियाली तीज

संस्कृति, परंपरा और स्त्रीत्व का उत्सव सावन तीज पार्टी चारबाग, दुर्गापुरी स्थित गंगा ग्रीन होटल में शाम 4 बजे से।

अभिव्यक्ति वुमेन ग्रुप की ओर से रिमझिम सावन आयो रे कार्यक्रम व तीज उत्सव का आयोजन होटल पारस इन लिबर्टी कॉलोनी पार्क सर्वोदनगर इंदिरानगर में शाम 5 बजे।
विज्ञापन


हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से हरियाली तीज का आयोजन लाटूश रोड पुराना आरटीओ के पास स्थित होटल शिमला पैलेस में शाम 6 बजे।

व्याख्यान

भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आध्यात्मिक व्याख्यान राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह में दोपहर 3 बजे।
मंचन

उप्र उर्दू अकादमी की ओर से नाटक बेगम का मंचन गोमतीनगर स्थित संत गाडगे आडिटोरियम में शाम 6:30 बजे।

जागरूकता

संवाद सामाजिक संस्थान के जरिये विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम लखनऊ जंक्शन पर शाम 4:30 बजे।

विमोचन

जनसेवक जयवीर सिंह पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान प्रेक्षागृह गोमतीनगर में शाम 5 बजे।

प्रतियोगिता

केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग के जरिये 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में सुबह 9:30 बजे।

प्रदर्शन

दिव्यांग महागठबंधन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों की मांगों को लेकर लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन सुबह 10 बजे।

खेल

जिला फुटबॉल लीग चौक स्टेडियम में शाम चार बजे से।

राज्य सीनियर एथलेटिक्स मीट गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह आठ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें