कारगिल विजय दिवस
नगर निगम की ओर से कारगिल विजय दिवस का आयोजन कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में सुबह 9 बजे से।
स्थापना दिवस
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी सभागार में सुबह 11बजे।
दंगल
स्वर्गीय गिरधारी पहलवान अखाड़ा की ओर से नागपंचमी के अवसर पर दंगल गणेशगंज में दोपहर 2 बजे।
समारोह
डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह मार्टिन पुरवा हजरतगंज में सुबह 11 बजे।
शिविर
लोकतंत्र सेनानी की ओर से मनोरोग पर आयुर्वेदिक परामर्श शिविर बीएन रोड स्थित कस्तूरबा नारी शाला लालबाग में शाम 4 बजे।
वर्कशॉप
पुनीत डांस थिएटर की ओर से मूवमेंट बेस्ड कंटेंपरेरी डांस वर्कशॉप 7/ 109 विकासनगर में बिजली घर चौराहे के पास शाम 5 बजे।
जयंती
अनुज मिश्रा कथक अकादमी की ओर से पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे।
सेमिनार
इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एकाउंट्स ऑफ इंडिया लखनऊ चैप्टर की ओर से उत्तर प्रदेश में इंटर्नल ऑडिट फार डिस्ट्रीब्यूशन पावर यूटीलिटीज पर सेमिनार सीएमए भवन विकासखंड गोमती नगर में शाम 4 बजे।
बर्फ शृंगार
मां वैष्णो देवी मंदिर समिति की ओर से भोलेबाबा का बर्फ शृंगार व आरती भिल्लावां चौराहा आलमबाग स्थित मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से।
हरियाली तीज
स्वारात्मिका इंस्टीट्यूट की ओर से आया सावन झूम के विषय पर हरियाली तीज का आयोजन संगम रेस्टोरेंट जानकीपुरम विस्तार सेक्टर पांच में शाम 6 बजे से।
नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से हरियाली तीज उत्सव सीजन-4 का होटल क्लासिको कलेक्शन विराज खंड-4 गोमती नगर में दोपहर 12ः30 बजे।
बड़ी काली जी मंदिर चौक की महिला मंडल की ओर से हरियाली तीज का आयोजन मंदिर परिसर में शाम 4 बजे से।
प्रभा कल्याण समिति की ओर से हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम राजाजीपुरम स्थित रूपम टेलर चौराहा के पास फ्यूज़न रेस्टोरेंट में शाम 6 बजे।
प्रदर्शनी
संस्कृति विभाग की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शस्त्रों की प्रदर्शनी व शहीदों को नमन कार्यक्रम हजरतगंज स्थित राज्य संग्रहालय में दोपहर 1 बजे।
उद्गम संस्थान की ओर से वूमेनशाइन शॉपिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन होटल हिल्टन गार्डन इन में सुबह 11 बजे से। डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक मौजूद रहेंगी।
स्थापना दिवस
सपा महानगर इकाई की ओर से आरक्षण दिवस पर संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस का आयोजन कैसरबाग स्थित कार्यालय में सुबह दोपहर 12 बजे से।
पुस्तक विमोचन
निहाल अजमत चौधरी की किताब यादों के साए का विमोचन निशातगंज स्थित कैफी आजमी ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से।
नाट्य मंचन
हमारे राम नाटक का मंचन बीबीएयू में दोपहर 2:30 बजे व शाम 4 बजे से।
दर्पण फाउंडेशन की ओर से नाटक डैडी का मंचन गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में शाम 7 बजे से।
श्रद्धांजलि सभा
साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में सुबह 11 बजे से।
जयंती समारोह
तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय की ओर से धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज की 118वीं जयंती का आयोजन पहाड़पुर बंथरा स्थित परिसर में शाम 4 बजे से।