लविवि: डीफार्मा और बी-वोक में सीटों के आवंटन की पहली सूची जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 की काउंसिलिंग के क्रम में डी. फार्मा और बैचलर ऑफ वोकेशन-रिन्यूएबल एनर्जी की सीटों के सापेक्ष पहली आवंटन सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि मेरिट के हिसाब से जारी की गई आवंटित सूची देख कर विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जरूर जमा कर दें।