इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को जल सहयोग वर्ष 2013 के अंतर्गत एक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा
वर्ष 2013 को अंतर्राष्ट्रीय जल सहयोग वर्ष घोषित करने के उपलक्ष्य में
आयोजित किया गया।
इसमें छात्रों को जल प्रदूषण रोकने, जल बचाने और जल के
महत्व के बारे में दूसरों को जागरूक करने का संकल्प दिलया गया। ग्रामीण
विकास सचिव आरके ओझा ने जल शुद्धीकरण और जल संरक्षण पर प्रकाश डाला।
यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमाल अहमद सिद्दीकी ने
प्रदूषित जल से फैलने वाली जानलेवा बीमारियों और उनके बचाव के उपायों के
बारे में बताया।
इस दौरान पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई और विजेताओं को
सम्मानित किया गया।