फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य, गायन व वादन से मोहा मन

Fri, 08 Nov 2013 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...’, ‘राधा तेरी चुनरी...’ और ‘चिकनी चमेली...’ सरीखे फिल्मी गीतों पर नृत्य कर बच्चों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक दीर्घा में मौजूद अभिभावक भी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


मौका था सरस्वतिका म्यूजिक एकेडमी के वार्षिकोत्सव का। रायउमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में एम्बुली, स्तुति, विश्वास, आर्या, नीरजा, शुभश्री, कृति, सना, सुयुक्ता ने नृत्य किया।
विज्ञापन


वहीं, अर्पिता ने ‘अर्जियां सारी...’, ‘अनुराग ने गुलाबी आंखें...’, अलौकिक ने ‘दिल इबादत कर रहा है...’, अवनिका ने ‘पल-पल हर पल...’ गीत गाए।

वहीं, काम्या संयुक्ता, कलिका, जोयिता, परनिका, मान्या, प्रियंका, आर्यका ने कथक पेश किया। तबला वादन ओमांश, शिशिर, खुशहाल, सार्थक व साहिब ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें