लोहड़ी, मकर संक्रांति और मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर भारत पोलियो
फ्री हो गया। ये बहुत खुशी की बात है।
इस शुभ मौके ने इस जीत की खुशी को
कई गुना बढ़ा दिया है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल यादव ने ये बात
सोमवार शाम को रोटरी क्लब की ओर से टीले वाली मस्जिद पर आयोजित लेजर शो के
उद्घाटन के मौके पर कही।
उन्होंने प्रदेश को पोलियो मुक्त कराने में रोटरी
इंटरनेशनल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार इस कार्य में उनके साथ
है।
इस मौके पर लेजर शो के माध्यम से भारत को पोलियो मुक्त करने के पूरे
अभियान को दिखाया गया। विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने
इस अभियान को सफल बनाने में धर्म गुरुओं की भूमिका की भी सराहना की।
कार्यक्रम में टीले वाली मस्जिद के इमाम फजलुर्रहमान वायजी, रोटरी क्लब के
चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, रोटरी इंटरनेशनल के अजय सक्सेना, डब्लूएचओ के डॉ.
एस.के. पर्थियाच, डॉ. संतोष, यूनिसेफ के डॉ. निर्मल, डॉ. निजाम, जिला
प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. डी.के. बाजपेयी मौजूद थे।