अमेरिका में लड़कियां इसलिए निर्भीक हैं क्योंकि वे किसी से नहीं डरती। वे
खुद की सुरक्षा करना अच्छी तरह जानती हैं।
सोमवार को अमेरिका से आए दो
सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रेड बिग्रेड की कार्यशाला में लड़कियों को
सुरक्षा के टिप्स दिए।
टीम सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बालिका
पत्रकारिता वर्कशॉप में शामिल हुई। टीम के सदस्य रियाज अजीज और डेलेना अजीज
ने कहा कि आज भारत में बालिकाओं को हर समय डर के साए में रहना पड़ता है।
शोषण या पीड़ित होने के बाद भी लड़कियां संकोच और डर की वजह से अपनी
बात नहीं कह पाती। ऐसे में जरूरी है कि लड़कियां खुलकर अपनी शिकायत रखें।
वे न्याय के लिए लड़ें। साथ ही जरूरी है कि वे अपनी सुरक्षा करना सीखें। यह
उनमें नया आत्मविश्वास पैदा करेगा।
रेड ब्रिगेड की कार्यशाला पारिजात
गेस्ट हाउस, मुंशी पुलिया में शुरू हुई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में झिझक व
डर दूर कर उन्हें पत्रकारों की तरह निर्भीक बनाना है।
कार्यशाला के बीच
न्यूजपेपर में फोटोग्राफी के महत्व को भी समझाया गया।