फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस प्रशिक्षु मिलिट्री नर्सिंग सेवा में शामिल

Tue, 03 Jun 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग साढ़े तीन साल के जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 20 प्रशिक्षुओं को सोमवार को एक समारोह के दौरान मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में विधिवत शामिल किया गया।
विज्ञापन


छावनी के शिवम प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में प्रशिक्षु ले. जिमी जोसेफ को आर्मी कमांडर का रजत पदक दिया गया। साथ ही वह एसपी अरोड़ा रोलिंग ट्रॉफी की विजेता भी रहीं।

यह पुरस्कार ले. जिमी को बेस्ट इन एकेडमिक्स, बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट नर्स और मेरिट में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए दिए गए।

ले. निर्मल को बेस्ट बेड साइड स्टूडेंट और ले. कर्नल ट्रेसा सूजी को बेस्ट क्लीनिकल नर्स का खिताब दिया गया।

इस मौके पर मेजर जनरल एमके मुखर्जी ने कहा कि किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग का अभिन्न अंग होते हैं नर्स।

भारतीय सेना के सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ में तत्पर सेना मेडिकल कोर में तैनात महिला नर्स का खासा योगदान रहा है। ले. मारिया जोसेफ ने शानदार परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें