ज्ञान का सम्मान होना चाहिए न कि डिग्रियों का। बच्चों ने जब यह संदेश
शिक्षकों को दिया तो हॉल तालियों की गूंज से भर गया।
बच्चों ने यह भी संदेश
दिया कि शिक्षा का लक्ष्य एक बेहतर इंसान बनाना होना चाहिए।
ये बच्चे क्रो
क्रिएटिव लैब की ओर से गन्ना संस्थान के पास स्थित प्रियदर्शन म्यूजिक
इंस्टीट्यूट में पिछले 15 दिनों के दौरान वर्कशॉप में सीखे हुनर का
प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रस्तुतियों की शुरुआत उन्नति, खुशी, ख्वाहिश, नेवल
अहूजा, उत्कर्ष सिंह, आदित्य, आस्था के बॉलीवुड स्टाइल डांस से हुई।
मास्क
मेकिंग भोपाल एक्टिंग स्कूल से पास आउट पीयूष वर्मा ने कराया।