रोजमर्रा के जीवन में आने वाली समस्याओं से निपटने में जो टैक्ट्स चाहिए
कमोबेश वहीं सब कॉरपोरेट जगत में सामने पड़ने वाली चुनौतियों से निपटने में
भी काम आते हैं।
यह कहना है जस्टिस केसी भार्गव का जो शनिवार को
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज इंडिया की नॉर्थ इंडिया रीजनल काउंसिल
द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कंपनी
सेक्रेट्रीज की भूमिका कॉरपोरेट जगत में महत्वपूर्ण हो गई है।
प्रबंधकीय
कौशल विकास के लिए पीएचडी चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में एनआईआरसी के
अध्यक्ष सीएस दीपक कुकरेजा ने बताया कि कार्यक्रम 15 दिन चलेगा।
इसमें देश
भर से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे महत्वपूर्ण विषयों पर
अपनी जानकारियों और अनुभव सभी के साथ साझा कर सकें।
विशेषज्ञों के अनुभव से
महत्वपूर्ण सबक मिल सकते हैं जो कॉरपोरेट जगत में काम करने के लिए उनके
काम आएंगे।