आस्था सेंटर फॉर जीरीयेटिक की तरफ से शनिवार को विश्व हॉपिस एंड पैलेटिव
केयर डे के मौके पर बुजुर्ग लोगों के देखभाल के तौर तरीकों के बारे में
जानकारी दी गई।
इस मौके पर डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि हर किसी की
जिम्मेदारी बनती है कि असाध्य रोगियों और बुजुर्गों का ख्याल रखा जाए ताकि
उनके भीतर पनप रहे अकेलेपन और दुख दर्द की भावना को समय रहते दूर किया जा
सके।
वहीं विश्व हॉसपाइस एंड पैलेटिव केयर-डे के मौके पर कैंसर एड सोसाइटी
की तरफ से शनिवार को केजीएमय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस
दौरान पीडियाट्रिक विभाग के कैंसर यूनिट में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों
और अन्य लोगों को खेल के सामान प्रदान किए गए।