फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिलेगा निशंक सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित को डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र निशंक साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया को विद्या मिश्र लोक संस्कृति सम्मान मिलेगा। डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र निशंक अध्ययन संस्थान ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन

संस्थान के मंत्री मुकुल मिश्र ने बताया कि डॉ. लक्ष्मीशंकर मिश्र ''निशंक'' की 107वीं जयंती पर यह सम्मान 29 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में होने वाले समारोह में दिया जाएगा। वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह और दूरदर्शन के उप निदेशक आत्म प्रकाश मिश्र मुख्य अतिथि रहेंगे। दोनों साहित्यकारों को 11-11 हजार रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट दिया जाएगा। सम्मान दिए जाने का निर्णय संस्थान की निर्णायक समिति ने लिया। इसमें डॉ. कमला शंकर त्रिपाठी, प्रो. उषा सिन्हा, योगेंद्र द्विवेदी व डॉ. आलोक मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें