लखनऊ। आईआईटी कानपुर के निदेशक रहे प्रो. मनींद्र अग्रवाल को ट्रिपल आईटी लखनऊ का निदेशक बनाया गया है। उन्होंने प्रो. अरुण मोहन शेरी की जगह ली। इससे पहले ट्रिपल आईटी लखनऊ के निदेशक रहे प्रो. अरुण मोहन शेरी ने सोमवार को अपना पद छोड़ दिया। उन्हें आईआईएम शिलॉन्ग का निदेशक बनाया गया है।
प्रो. शेरी ने आईआईआईटी लखनऊ का नेतृत्व करने को सम्मान का विषय बताया। साथ ही विश्वास जताया कि प्रो. मनींद्र अग्रवाल के नेतृत्व में आईआईआईटी लखनऊ शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी विकास में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। प्रो. शेरी ने आईआईआईटी लखनऊ से जुड़ी प्रेरणादायी स्मृतियों को याद किया। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (संवाद)