फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी से कई चिकित्सक नदारद

विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।
विज्ञापन
लखनऊ। सोमवार को डिप्टी सीएम ने कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी पंजीकरण, आयुष्मान भारत योजना, दवा वितरण और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई चििकत्सक अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के अस्पताल पहुंचने की जानकारी पाकर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह भी स्तर-1 के चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक रितेश द्विवेदी अवकाश पर थे और उनके स्थान पर नियुक्त डॉ. अभिषेक मौर्य भी अनुपस्थित मिले। अस्पताल की व्यवस्था डॉ. अतुल संभाल रहे थे। डॉ. सुनंद भी बिना अवकाश प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर सीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने आशा और एएनएम की तैनाती तथा आयुष्मान कार्ड से मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मरीज के प्रति किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।

सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।

सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।

सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।

सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें