फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रदर्शनी में बिके एक करोड़ से ज्यादा के उत्पाद

विज्ञापन
प्रदर्शनी में बिके एक करोड़ से ज्यादा के उत्पाद
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी में में लगी पांच दिवसीय क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। 22 राज्यों की कला और उत्पादों से सजी इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लखनवियों ने रुचि दिखाई। यहां स्टॉल लगाने वाले कलाकारों व व्यवसाइयों ने बताया कि उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला। आयोजकों के अनुसार, पांच दिन में करीब एक करोड़ की सामग्री स्टॉलों से खरीदी गई।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्प के एक से एक उत्पाद 90 से अधिक स्टाॅलों पर लगाए गए थे। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पत्तचित्र, राजस्थानी लाख की चूड़ियों, चंदेरी साड़ियों के साथ ही उत्तर प्रदेश की कांच की कलाकृतियां और अलीगढ़ के पीतल की मूर्तियां व अन्य सामग्रियों ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। स्टोन वर्क, काष्ठ कला, धातु की प्रतिमा, शॉल, साड़ी, शृंगार सामग्री समेत कई स्टॉलों पर कारीगरों ने उत्पादों का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार, दीपावली के ठीक पहले प्रदर्शनी शुरू होने का लाभ कलाकारों को मिला और उनके उत्पादों को लोगों ने खरीदा।

ऊन से बुनी नेम प्लेट और नाम वाली वॉल हैंगिंग ने खींचा ध्यान

फोटो
प्रदर्शनी में एक स्टॉल पर इस बार ऊन से बुनी नेम प्लेट और नाम लिखी वॉल हैंगिंग आकर्षण का केंद्र रहीं। इसे तुरंत ऑर्डर देकर भी लोगों ने बनवाया। स्टॉल के संचालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वे दिल्ली से आए हैं और इस व्यवसाय में 25 सालों से हैं। ऊन से बने इन उत्पादों का इस्तेमाल नेम प्लेट के साथ ही घर में सजावट के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मनमाफिक डिजाइन या चित्र और कलाकृति भी बनवा सकते हैं। गंदा होने पर आराम से धोकर साफ भी किया जा सकता है। इस स्टॉल पर तार से बने खिलौने जैसे बाइक, कार व अन्य उत्पाद भी लोगोेंं ने पसंद किए।

प्रदर्शनी में बिके एक करोड़ से ज्यादा के उत्पाद

प्रदर्शनी में बिके एक करोड़ से ज्यादा के उत्पाद

प्रदर्शनी में बिके एक करोड़ से ज्यादा के उत्पाद

प्रदर्शनी में बिके एक करोड़ से ज्यादा के उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें