यदि किसी अभ्यर्थी के पास वर्तमान में मूल अंकपत्र नहीं है तो वे इस समय स्वयं सत्यापित इंटरनेट प्रति अपलोड कर सकते हैं। मूल अंकपत्र से सत्यापन, रिपोर्टिंग के समय किया जाएगा। यदि जांच में अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेख गलत या कूट रचित पाए जाते हैं या अभ्यर्थी द्वारा इन अभिलेखों के द्वारा अनुचित लाभ का दावा किया जाता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने से रोक दिया जाएगा।
निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने सभी वांछित अभिलेख बेवसाइट पर अपलोड करना अभ्यर्थी का स्वयं का दायित्व होगा। यदि किसी अभ्यर्थी ने विकल्प प्रस्तुत किये हैं, लेकिन विकल्प भरने की अंतिम तिथि तक उन्हें लॉक नहीं किया है, तो यह विकल्प सीट आवंटन से पहले स्वत: लॉक हो जाएंगे। यदि अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण किया है, लेकिन विकल्प प्रस्तुत नहीं किया है तो उसे सीट आवंटन के लिए उपयुक्त नहीं माना जाएगा। सीट आवंटन का परिणाम अभ्यर्थी के लॉगइन पर ही उपलब्ध होगा।