फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बिजली कंपनियों की गठन प्रक्रिया शुरू: हड़ताल किया तो बर्खास्त होंगे संविदा बिजलीकर्मी; दिया गया अल्टीमेटम

Fri, 29 Nov 2024 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नई बिजली कंपनियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हड़ताल किया तो संविदा बिजलीकर्मी बर्खास्त होंगे। कर्मियों को अल्टीमेटम दिया गया। 
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र। (फाइल) - फोटो : स्त्रोत बिजली बिभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कॉर्पोरेशन के पूर्वांचल वाराणसी एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रस्तावित विघटन को लेकर संविदाकर्मियों के आंदोलन को लेकर अल्टीमेटम मिलना शुरू हो गया है। संविदा बिजलीकर्मियों को अल्टीमेटम दिया जा रहा कि उनके द्वारा हड़ताल करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कॉर्पोरेशन के द्वारा पूर्वांचल निगम में तीन एवं दक्षिणांचल निगम में दो नई बिजली कंपनियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे बिजली अभियंताओं एवं कर्मचारियों में नाराजगी है, जिनका आरोप कि प्रबंधन कंपनियों के जरिये पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल निगम का निजीकरण करने जा रहा है। 

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे संविदाकर्मी

संविदाकर्मियों के नेता देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी प्रबंधन स्तर पर वार्ता हो चुकी है। जिन्होंने संविदाकर्मियों के साथ कोई अन्याय न होने का दावा किया है। इस संबंध में आठ दिसंबर कोे संगठन कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जो निर्णय होगा, उसी आधार पर संविदाकर्मी अपने आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें